Afghanistan vs Zimbabwe Test, Ziaur Rahman Record: हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में अफगानिस्तान के तेज़ गेंदबाज ज़ियाफर रहमान शरीफ़ी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। अपने पहले ही मैच की पहली इनिंग में 7 विकेट लेकर उन्होंने एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। यह कारनामा करने वाले वह पहले एशियाई पेसर बन गए हैं।

Advertisement

अफगानिस्तान के 27 वर्षीय राइट-आर्म मीडियम पेसर ज़ियाफर रहमान शरीफ़ी ने सोमवार, 20 अक्टूबर को हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मै टेस्ट डेब्यू किया और अगले दिन ज़िम्बाब्वे की पारी में 32 ओवर में 97 रन देकर 7 विकेट लिए। उन्होंने टीम के लिए जबरदस्त शुरुआत की और इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया।

Advertisement

इस प्रदर्शन के साथ शरीफ़ी अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 7 विकेट लेने वाले पहले एशियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, शरीफ़ी अफगानिस्तान के लिए राशीद खान के बाद टेस्ट में एक पारी में 7 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। राशीद ने जनवरी में बुलावेयो में इसी कारनामे को अंजाम दिया था।

वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो किसी भी गेंदबाज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े भारत के स्पिनर नरेंद्र हिरवानी के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 1988 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 8/61 का प्रदर्शन किया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के बॉब मैसी ने भी अपने पहले टेस्ट मैच में दोनों इनिंग्स में 8 विकेट लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो मंगलवार को दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए थे। इब्राहिम जादरान 25 और गुरबाज 7 रन बनाकर नाबाद हैं। अब्दुल मलिक 2 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले जिम्बाब्वे की पहली पारी 359 रन पर समाप्त हुई। जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज बेन करन ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। करन ने 256 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत ही जिम्बाब्वे 359 रन बना सकी और पहली पारी के आधार पर अफगानिस्तान पर 232 रन की बढ़त ले सकी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार