राशिद खान की अगुआई वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने 23 जून (रविवार) को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 48वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराकर क्रिकेट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। ये अफगानिस्तान के लिए जश्न का पल था, क्योंकि उन्होंने न केवल सुपर 8 चरण में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा किया, बल्कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान कंगारू टीम से मिली हार का बदला भी ले लिया।

Advertisement

इस शानदार जीत के बाद पूरी अफगानिस्तान टीम अपने बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो के मशहूर 'चैंपियन' गाने पर डांस करती नजर आई। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो फिलहाल अफगानिस्तान टीम के साथ हैं। वो इस मेगा टूर्नामेंट के लिए उनके गेंदबाजी सलाहकार की भूमिका में हैं। उनके अंडर अफगानिस्तान की बॉलिंग शानदार काम कर रही है।

Advertisement

इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अफगानिस्तान के खिलाड़ी अपनी टीम बस में ब्रावो के सॉन्ग चैंपियन पर जमकर डांस कर रहे हैं। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच में जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम के भी दो मैच में 2 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर हैं। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया और  भारत के बीच होने वाले मैच में रोहित शर्मा की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है और अफगानिस्तान अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को हरा देती है तो अफगानिस्तान अपने टी-20  क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा और ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से ही बाहर हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार