मोहम्मद शहजाद (45) की शानदार पारी की बदौलत आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को यहां शेख जायद स्टेडियम खेले जा रहे मैच में अफगानिस्तान ने नामीबिया को 161 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टीम की सलामी जोड़ी शहजाद और हजरतुल्लाह जजई ने अच्छी साझेदारी करते हुए 40 गेंदों में 53 रन जोड़े। 

Advertisement

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान के सलामी जोड़ी शहजाद और जजई ने तूफान पारी की शुरुआत की। टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 50 रन बनाए। इसके बाद जजई ने चार चौके और दो छक्कें की मदद से 27 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच, टीम को एक ओर झटका शहजाद के रूप में लगा। उन्होंने तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 33 गेंदों में 45 रन बनाए। इसके साथ ही रहमानुल्ला गुरबाज (4) और नजीबुल्लाह जदरान (7) रन बनाकर चलते बने।

मैदान पर आए असगर अफगान और मोहम्मद नबी ने एक बार फिर से टीम को संभालते हुए अच्छी साझेदारी की और दोनों के बीच 20 गेंदों में 35 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अफगान तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 गेंदों में 33 रन बनाकर अपनी विकेट झोली में दे दी। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने पांच चौके और एक छक्के मारकर 17 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। जिससे टीम का स्कोर 160 रन तक पहुंच सका।

नामीबिया की ओर से जान निकोल लॉफ्टी-ईटन और रूबेन ट्रम्पेलमैन ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, जे जे स्मिथ को एक विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार