चटगांव, 5 सितम्बर | रहमत शाह (102) और असगर अफगान (नाबाद 88) रनों की पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के साथ जारी टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 271 रनों के साथ किया है। रहमत टेस्ट में शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह अफगानिस्तान का सिर्फ तीसरा टेस्ट मैच है। उसने पहला टेस्ट भारत के खिलाफ खेला था तो वहीं दूसरा टेस्ट आयरलैंड के खिलाफ।

Advertisement

रहमत दूसरे टेस्ट में दो रन से शतक बनाने से चूक गए थे। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने हालांकि इसकी पूर्ति की और 187 गेंदों का सामना कर 10 चौके तथा दो छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली।

 
Advertisement

उन्हें नयीम हसन ने 197 के कुल स्कोर पर आउट किया। आउट होने से पहले उन्होंने असगर के साथ चौथे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। इन दोनों की साझेदारी से पहले अफगानिस्तान ईशानउल्लाह (9), इब्राहिम जादरान (21), हसमातुल्लाह शाहिदी (14) के विकेट 77 के कुल स्कोर तक आते-आते खो दिए थे।

197 के कुल स्कोर पर रहमत आउट हुए और दो गेंद बाद नयीम ने मोहम्मद नबी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

असगर के साथ अफसर जाजई 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अभी तक छठे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हो चुकी है। असगर ने 160 गेंदों का सामना किया और तीन चौके तथा दो छक्के मारे हैं। जाजई ने 90 गेंदों का सामना कर अभी तक चार चौके और एक छक्का लगाया है।

बांग्लादेश के लिए ताइजुल इस्लाम और नयीम ने दो-दो विकेट लिए हैं। महामुदुल्लाह ने एक विकेट लिया है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार