10 जुलाई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान के बल्लेबाज शफीकुल्हलाह शफाक ने टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक बनाकर इतिहास रच दिया। शफाक ने एक स्थानीय मैच में 71 गेंदों में 214 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 21 छक्के और 16 चौके जड़े।

Advertisement

शफाक के इस दोहरे शतक की मदद से उनकी टीम ने खतीज क्रिकेट अकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 351 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरे छोर से उनका साथ दे रहे वहीदुल्लाह शफाक ने भी 31 गेंदों में 81 रनों की आतिशी पारी खेली।  

Advertisement

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विपक्षी टीम काबुल स्टार क्रिकेट क्लब क्लब 107 रन पर ही सिमट गई और खतीज क्रिकेट टीम 244 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत गई।

शफीकुल्हलाह शफाक ने अफगानिस्तान के लिए 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 392 दर्ज हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 51 रन रहा है। 20 वनडे मैचों में शफाक ने 25.53 के औसत से 383 रन बनाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 56 रन रहा है।  श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, दिग्गज खिलाड़ी को किया गया बाहर

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार