Ireland vs Afghanistan, 3rd ODI: राशिद खान (Rashid Khan) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने सोमवार (10 अगस्त) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए तीसरे वनडे में आयरलैंड को 3 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है और टीम लगातार चौथी बार यह टूर्नामेंट खेलेगी।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आय़रलैंड की टीम 46.3 ओवर में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें पुछल्ले बल्लेबाज गैविन होए ने 67 गेंदों में 36 रन, केड कारमाइकल ने 52 गेंदों में 32 रन और जय मूंदड़ा ने 33 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। टीम के पांच बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
अफगानिस्तान के लिए एएम गजनफर और राशिद खान ने 3-3 विकेट, यामीन अहमदजई ने 2 विकेट, अजमतुल्लाह उमरजई और फजलहक फारूकी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
जवाब में लक्ष्य के करीब पहुंचकर अफगानिस्तान की पारी थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। टॉप स्कोरर रहे ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 77 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। इसके अलावा राशिद खान ने 43 गेंदों में 37 रन और सेदीकुल्लाह अटल ने 35 गेंदों में 37 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
मेजबान आय़रलैंड के लिए बल्लेबाजी में अहम योगदान के बाद गैविन होए ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 34 रन देकर 4 विकेट झटके। मार्क अडायर ने 2 विकेट, बायरन मैकडोनो ने 1 विकेट लिया।