सेंट लूसिया जॉक्स के खिलाफ गुरुवार (20 अगस्त) को तारौबा के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले कैरेबियन प्रीमियर लीग 2020 के पांचवें मुकाबले में बारबाडोस ट्रिडेंट्स के स्टार गेंदबाज राशिद खान के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

राशिद ने अब तक अपने टी-20 करियर में खेले गए 212 मैचों में 298 विकेट हासिल किए हैं। अगर सेंट लूसिया के खिलाफ वह 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इस फॉर्मेट में 300 विकेट हासिल करने वाले वह अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही राशिद टी-20 इतिहास में 300 विकेट हासिल करने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन जाएंगे। 

Advertisement

बता दें कि राशिद सीपीएल में हैट्रिक लेने वाले दो गेंदबाजों में से एक हैं। 

टी-20 क्रिकेट इतिहास में 7 खिलाड़ी ही 300 या उससे ज्यादा विकेट हासिल कर पाए हैं। ड्वेन ब्रावो (498), लसिथ मलिंगा (390), सुनील नारायण (381), इमरान ताहिर (369), शाकिब हल हसन (354), सोहेल तनवीर (353 और शाहिद अफरीदी (339) जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं।

राशिद ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी कमाल करते हुए 20 गेंदो में 26 रन बनाकर टीम की जीत में अहम रोल निभाया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार