Afghanistan U19 vs South Africa U19: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार (16 जनवरी) को विंडहोक में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी। 

Advertisement

अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया को धोनी वाले अंदाज में रनआउट किया। पारी के 14वें ओव की तीसरी गेंद पर बुलबुलिया रिवर्स स्वीप शॉट खेलने गए लेकिन कामयाब नहीं हुए। गेंद उनके बल्ले से टकराकर लेग साइड में गई और महबूब फुर्ती दिखाकर गेंद की तरफ गए और फिर गेंद उठाकर अपनी पीछे की तरफ स्टंप उड़ा दी।  रिप्ले देखने के बाद पता साफ हुआ कि जब गेंद स्टंप से टकराई तो बुलबुलिया क्रीज में नहीं थे।

Advertisement

इस वाकये की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 28 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना शानदार आगाज किया है। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान ने 50 ओर में 8 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। जिसमें फैसल शिनोज़ादा ने 81 रन, खालिद अहमदज़ई ने 74 रन औऱ उज़ैरुल्लाह नियाज़ई ने नाबाद 51 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 47.4 ओवर में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। जेसन रोल्स ने 93 गेंदों में 98 रन की पारी खेली। लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। साउथ अफ्रीकी टीम के तीन विकेट रनआउट के रूप में गिरे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार