Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI Match Prediction: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 14 अक्टूबर को शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा ODI सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले भी अबू धाबी के मैदान पर ही खेले गए थे जो कि अफगानी टीम ने आसानी से जीतकर अपने नाम किए। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में बांग्लादेश पर 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है। ऐसे में अब जहां अफगानिस्तान टीम सीरीज को 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेशी टीम किसी भी तरह तीसरा वनडे जीतकर सीरीज को एक पॉजिटिव एंड देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

AFG vs BAN 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी

Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi Pitch Report

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा ODI  मुकाबला शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना खूब पसंद करती है। गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक 56 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 37 रन डिफेंड और 19 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। जान लें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 250 रन रहा है।

Advertisement

AFG vs BAN ODI Head To Head Record

कुल - 21
अफगानिस्तान - 10
बांग्लादेश - 11

AFG vs BAN 3rd ODI : Where to Watch?

Advertisement

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode app पर इन्जॉय कर सकते हैं।

AFG vs BAN 3rd ODI: Player to Watch Out For

अफगानिस्तान की टीम से राशिद खान, इब्राहिम जादरान और अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर बांग्लादेश टीम की तो मेहदी हसन, तौहीद हिरदॉय और तंजीम हसन साकिब अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI Probable Playing XI

Afghanistan 3rd ODI Probable Playing XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह ग़ज़नफ़र, बशीर अहमद।

Bangladesh 3rd ODI Probable Playing XI: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), जेकर अली, रिशद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तनवीर इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Advertisement

Afghanistan vs Bangladesh Today's Match Prediction

अफगानिस्तान की टीम वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

AFG vs BAN 3rd ODI Match Prediction, AFG vs BAN Pitch Report, Today's Match AFG vs BAN, AFG vs BAN Prediction, AFG vs BAN Predicted XIs, Cricket Tips, AFG vs BAN Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Afghanistan vs Bangladesh

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार