27 नवंबर। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अफगनिस्तान की पूरी टीम 187 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल ने गजब की गेंदबाजी की और 7 विकेट लेने में सफल रहे।
Advertisement
रहकीम कॉर्नवाल की घातक गेंदबाजी का ही नतीजा रहा कि अफगानिस्तान की पूरी टीम पहले पारी में 187 रन पर सिमट गई। कप्तान जेसन होल्डर ने 2 विकेट चटकाने में सफलता पाई है।
Advertisement
अफगानिस्तान की ओर से जावेद अहमदी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। इसके साथ - साथ अफसर ज़ज़ई 32 और अमीर हमजा ने 34 रन बनाए। इस समय वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी शुरू कर चुकी है। वेस्टइंडीज ने अबतक 1 विकेट पर 34 रन बना लिए हैं।