भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को 12 साल बाद टेस्ट टीम में मौका दिया गया। इस खबर से ना सिर्फ उनादकट बल्कि उनके फैंस भी काफी खुश हुए क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि कम से कम उन्हें 12 साल बाद टीम इंडिया में खेलते दिखेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जयदेव उनादकट की किस्मत ने उन्हें धोखा दे दिया और वो बुधवार से यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध ही नहीं थे।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि उनादकट वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण भारत में ही फंसे रहे और पहले टेस्ट से पहले चटोग्राम नहीं पहुंच सके। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक 31 साल के उनादकट के वीजा के कागजात तैयार नहीं हुए थे। सूत्र ने कहा, 'उनादकट पहले टेस्ट के शुरू होने से पहले यहां समय पर नहीं पहुंच पाए। यहां तक कि अगर उनके वीजा संबंधी मसले सुलझ भी जाते हैं, तो भी वो टेस्ट शुरू होने के बाद ही पहुंचेंगे।'

Advertisement

पहला टेस्ट मिस करने के बाद उनादकट को दूसरे टेस्ट तक इंतज़ार करना होगा और इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि उनादकट को दूसरे टेस्ट मैच में भी मौका दिया जाएगा या नहीं क्योंकि भारतीय टीम बांग्लादेशी पिच पर सिर्फ दो पेसर्स के साथ उतरी है और पहले टेस्ट में वो दो पेसर्स उमेश यादव और मोहम्मद सिराज हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में उनादकट को मौका मिलना मुश्किल नजर आता है।

ऐसे में ये 12 साल का वनवास फिलहाल खत्म होकर भी खत्म होता नहीं दिख रहा है और हो सकता है कि जयदेव को बिना एक भी मैच खिलाए बाहर कर दिया जाए। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक भी ऐसा अंदाजा लगा चुके हैं। ऐसे में हो ना हो इस दुनिया में जयदेव उनादकट होना बहुत मुश्किल है। 

आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले ये दो टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से काफी अहम हैं। अगर भारत बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप नहीं करता है तो भारत के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर प्रभाव पड़ेगा। फिलहाल टीम इंडिया WTC तालिका में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बाद चौथे स्थान पर है। जून में फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का एकमात्र तरीका बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतना है और फिर किसी भी अगर और मगर को खत्म करने के लिए पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में चारों टेस्ट जीतना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार