बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी व्हाइट बॉल सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। यह पूरी सीरीज आईपीएल 2026 और पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान ही आयोजित होगी। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम में कई नए और युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि यह पूरी सीरीज आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान ही खेली जाएगी। बांग्लादेश का इस साल कोई भी खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड क्रिकेट आमतौर पर अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति देता है। ऐसे में संभावना है कि न्यूजीलैंड टीम के कई बड़े खिलाड़ी इस दौरे पर उपलब्ध नहीं हो रह सकते हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली यह सीरीज बांग्लादेश के लिए रैंकिंग में और सुधार करने का अच्छा मौका हो सकती है, जिससे अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधी क्वालिफिकेशन की उम्मीद भी मजबूत हो सकती है। इस दौरे की शुरुआत 17 अप्रैल से वनडे सीरीज के साथ होगी, जबकि टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 अप्रैल से खेला जाएगा। इस दौरे के सभी मैच ढाका और चट्टोग्राम में आयोजित होंगे और दोनों शहर तीन-तीन मुकाबलों की मेजबानी करेंगे।

अगर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की बात करें तो टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। वहीं फिन एलन, टिम सिफर्ट और रचिन रवींद्र कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं।

इसके अलावा जैकब डफी इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते दिखेंगे, जबकि काइल जैमीसन दिल्ली और एडम मिल्ने की टीम का हिस्सा हैं। वहीं डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन और डेवोन कॉनवे पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे, जबकि ग्लेन फिलिप्स आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम से खेलेंगे।

सीरीज का पूरा शेड्यूल:
वनडे सीरीज

  1. 17 अप्रैल – पहला वनडे, मीरपुर (ढाका)
  2. 20 अप्रैल – दूसरा वनडे, मीरपुर (ढाका)
  3. 23 अप्रैल – तीसरा वनडे, चट्टोग्राम
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 सीरीज

  1. 27 अप्रैल – पहला टी20, चट्टोग्राम
  2. 29 अप्रैल – दूसरा टी20, चट्टोग्राम
  3. 2 मई – तीसरा टी20, मीरपुर (ढाका)

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार