9 जनवरी। करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विथ करण' में हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसी बातें कर दी जिसके बाद हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगा।

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने इस शो में जिस तरह से लड़कियों के बारे में गलत भाषा का इस्तमाल किया उसने सोशल साइट्स पर भूचाल ला दिया।

Advertisement

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने अपने किए गए गलत कॉमेंट को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मैसेज पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि शो का फॉर्मेट ऐसा था कि जिससे मैं थोड़ा बहक गया।

हार्दिक पांड्या ने अपने मैसेज में लिखा कि उनका मकसद किसी का अनादर करना नहीं था। कॉफी विथ करण में हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली को सचिन से बड़ा बल्लेबाज भी माना था।

वैसे खबरों की माने तो बीसीसीआई हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के द्वारा शो में ऐसी गलत बातें करने को लेकर सख्त सजा दे सकता है। बीसीसीआई ने दोनों को नोटिस भेजकर इस मामले में अपनी बात रखने को कहा है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार