ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला निंजा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की थी। मंधाना 37 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में प्रतीका 52 और चौथे विकेट के रूप में दीप्ति शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गईं।
103 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला और छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम का स्कोर 9 विकेट पर 251 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। हरमन आठवें विकेट के रूप में आउट हुईं। दाएं हाथ की इस अनुभवी बल्लेबाज ने 70 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली।
अमनजोत कौर ने 13, ऋचा घोष ने 22, काश्वी गौतम ने 25 और क्रांति गौड़ ने 19 रन की पारी खेली। अपना डेब्यू कर रही वैष्णवी शर्मा 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं।
103 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला और छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम का स्कोर 9 विकेट पर 251 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। हरमन आठवें विकेट के रूप में आउट हुईं। दाएं हाथ की इस अनुभवी बल्लेबाज ने 70 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी है। इस मैच को जीतकर टीम के पास सीरीज में बराबरी का मौका है।