आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के 18वें मैच में नीदरलैंड ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को सुपर ओवर में हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस हार ने उन्हें लगभग वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालिफाई करने की रेस से बाहर कर दिया है। अब कोई करिश्मा ही वेस्टइंडीज को भारत में होने वाले वर्ल्ड कप तक पहुंचा सकता है।

Advertisement

वेस्टइंडीज को हार का ये कड़वा घूंट पिलाने में नीदरलैंड के दो खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। लोगान वैन बीक एक तरफ जहां सुपरओवर के हीरो रहे वहीं, तेजा निदामानुरु (Teja Nidamanuru) ने चेज़ करते हुए शतक लगाकर अपनी टीम के लिए जीत की नींव रखी। अगर तेजा का शतक ना होता तो ना ही नीदरलैंड्स की टीम इस मैच को टाई कर पाती और ना ही ये मैच सुपर ओवर तक पहुंच पाता। ऐसे में अपनी टीम की जीत में अहम योगदान देकर तेजा का इमोशनल होना तो बनता था।

Advertisement

इस मैच के बाद उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो रोते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये खुशी के आंसू हैं जो एक बड़ी जीत के बाद निकलते दिखे। उनके साथी खिलाड़ी भी उन्हें गले लगाकर उनकी उस पारी की तारीफ कर रहे थे। इस वीडियो को आईसीसी ने खुद शेयर किया है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Also Read: Live Scorecard

वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को यकीन ही नहीं हुआ कि आखिर ये उनके साथ हुआ क्या। हार के बाद कप्तान शाई होप का बयान ये बताने के लिए काफी था कि उनकी टीम इस समय कैसा महसूस कर रही है। शाई होप ने मैच के बाद कहा, 'हमने बस खुद को निराश किया। मैं हमें 375 रन बनाकर हारते हुए नहीं देख सकता। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा कि ये काफी है। मुझे उम्मीद थी कि गेंदबाज अपना काम करेंगे लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम हार गए। तस्वीर अब हमारे सामने है। हमें और बेहतर करने की जरूरत है।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार