विजय हज़ारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर रन बरसा रहा है और यही कारण है कि अब वो भारत की वनडे टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार रिकॉर्डतोड़ पारियां खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Advertisement

शॉ ने कर्नाटक के खिलाफ खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल में 165 रनों की आतिशी पारी खेलकर 2018 में मयंक अग्रवाल द्वारा बनाए गए एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उनके लाजवाब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए जूझ रहे दो सलामी बल्लेबाजों पर मुसीबत आना तय है।

Advertisement

भारत के लिए रोहित तीनों फॉर्मैट में ओपनर के रूप में मौजूद हैं लेकिन हर फॉर्मैट में उनके साथी खिलाड़ी बदलते रहते हैं। ऐसे में वनडे और टी-20 में शिखऱ धवन और टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद शुभमन कितने समय के लिए भारतीय टीम में टिकते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ खराब शॉट चयन के चलते शुभमन की खूब आलोचना हुई लेकिन पृथ्वी शॉ के शतक पर शतक लगाने के साथ ही गिल की चिंताएं बढ़ चुकी हैं। ऐसे में शुभमन को उन गलतियों को करने से बचना होगा जो कि उनसे पहले पृथ्वी शॉ ने की थी।

वहीं, अगर शिखर धवन की बात करें तो अगर इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकले तो उनकी टीम में जगह को लेकर सवाल उठने शुरू हो जाएंगे और कहीं न कहीं शॉ के प्रदर्शन ने उन पर दबाव और बढ़ा दिया होगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में शॉ अपनी जगह वापस हासिल कर पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार