पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर अपने ट्वीट के जरिए काफी सुर्खियों में रहते हैं। भारतीय टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में हराने के बाद जाफर ने इंग्लैड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन का एक ट्वीट शेयर करते हुए उन्हें याद दिलाने की कोशिश की है कि भारतीय टीम किसी से कम नहीं है और वह कहीं पर भी मैच जीत सकती है।

Advertisement

माइकल वॉन ने बीते दिनों ट्वीट कर लिखा था कि, 'मुझे लगता है ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम को इस दौरे पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों में आसानी से हरा देगी।' वसीम जाफर ने माइकल वॉन के इसी ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए बॉलीवुड फिल्म गैंग्स ऑफ वॉसेपुर का एक मजेदार मीम शेयर किया है।

Advertisement

इस मीम के माध्यम से वसीम जाफर माइकल वॉन को यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि आंखें खोलकर देख लो भारतीय टीम ने कंगारूओं का क्या हाल किया है। ऐसा पहली बार नहीं है कि वसीम जाफर ने अपने ट्वीट के जरिए सुर्खियां बटोरी हों। वसीम जाफर के कई ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुके हैं।

बता दें कि दूसरे टी 20 मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज जीत ली है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा मुकाबला 8 दिंसबर को सिडनी के मैदान पर ही खेलना है। ऐसे में अगर इस मुकाबले में भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो फिर कंगारूओं का इस सीरीज में सूपड़ा साफ हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार