विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को वेस्टइंडीज की वनडे और टी-20 टीम (West Indies ODI and T20 Captain) का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्हें कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। 

Advertisement

26 वर्षीय पूरन पिछले साल से लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वेस्टइंडीज टीम के उप-कप्तान थे। 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में पोलार्ड की गैरमौजूदगी में पूरन ने टीम की कप्तानी भी की थी। 

Advertisement

पूरन के  कार्यकाल में 2022 में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप और अक्टूबर 2023 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसके अलावा शाई होप को वेस्टइंडीज की वनडे की का उप-कप्तान बनाया गया है। 

 पूरन ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की, "मैं वास्तव में वेस्टइंडीज टीम का कप्तान नियुक्त होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं खेल के कई दिग्गजों के नक्शेकदम पर चल रहा हूं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए एक अद्भुत क्रिकेट विरासत बनाई है। कप्तान बनना वास्तव में मेरे अब तक के करियर का मुख्य बात है और मैं अपने प्रशंसकों और समर्थकों के लिए मैदान पर महान चीजों को हासिल करने के लिए टीम को आगे बढ़ाना चाहता हूं।"

वह इस महीने के अंत में नीदरलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में पहली बार फुलटाइम कप्तान के रूप में खेलेंगे। तीन मैचों की यह सीरीज 31 मई से खेली जाएगी। 

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम आठ अर्धशतक और एक वनडे शतक है। उन्होंने वेस्टइंडीज सीनियर टीम के लिए आठ टी-20 अर्धशतक भी बनाए हैं। उन्होंने पहली बार 2014 के आईसीसी अंडर-19 विश्व वर्ल्ड में वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए छह मैचों में 303 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार