31 दिसंबर। श्रीलंका क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी थिसारा परेरा श्रीलंकाई थल सेना में शामिल हो गए हैं। परेरा ने मेजर पद पर गाजाबा रेजिमेंट ज्वाइन किया है। 30 साल के परेरा ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिल्वा के आमंत्रण पर उन्होंने सेना ज्वाइन किया है।

Advertisement

कोलम्बो गैजेट की रिपोर्ट के मुताबिक परेरा को गाजाबा रेजीमेंट में मेजर पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें औपचारिक तौर पर श्रीलंका आर्मी वॉलंटियर फोर्स में शामिल कर लिया गया है।

Advertisement

पूर्व कप्तान दिनेश चांडीमल ने भी इस साल की शुरुआत में श्रीलंका आर्मी वालंटियर फोर्स ज्वाइन किया था। उन्होंने आर्मी क्रिकेट टीम से खेलने के लिए यह प्रस्ताव स्वीकार किया था।

30 साल के परेरा ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 161 वनडे और 79 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 203, वनडे में 2210 और टी-20 में 1169 रन बनाए हैं। इन तीन फारमेट्स में परेरा ने क्रमश: 11, 171 और 51 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार