आईपीएल 2022 के 34वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराकर अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया। लेकिन इस मैच के आखिरी ओवर में जो नो बॉल ड्रामा हुआ उसने सारी लाइमलाइट लूट ली। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 36 रन चाहिए थे और रोवमैन पॉवेल ने ओबेड मैकॉय की शुरुआती तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर मैच में ज़ान फूंक दी।

Advertisement

हालांकि, जिस तीसरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया वो हाई फुलटॉस थी और ऋषभ पंत समेत दिल्ली का पूरा खेमा नो बॉल की मांग करने लगा। ये विवाद इतना बढ़ गया कि पंत अपने खिलाड़ियों को मैदान से वापस बुलाने लगे। यहां तक कि बल्लेबाजी कोच प्रवीण आमरे मैदान के अंदर नो बॉल की मांग करने के लिए पहुंच गए। खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रवीण आमरे भी अंपायर्स के साथ बहस करने लगे। 

Advertisement

पंत की इस गली क्रिकेट वाली हरकत के बाद फैंस उन्हें जमकर फटकार लगा रहे हैं। पंत के साथ-साथ धोनी भी लपेटे में आ गए हैं। जी हां, आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स के ही खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी विवादों में घिर गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान धोनी डग आउट से उठकर मैदान पर आ गए थे।

उस समय भी मामला नो बॉल का ही था। लेकिन धोनी क्रिकेट की मर्यादाओं को ताक पर रखकर मैदान में चले आए और अंपायर से बहस करने लगे। अब दो साल बाद जब पंत ने भी ऐसी ही गलती की तो फैंस बेकाबू हो गए और सोशल मीडिया पर धोनी और पंत को ट्रोल करने लगे। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार