ENG vs IND: 16 अगस्त 2021 का दिन टीम इंडिया और उसके फैंस कभी नहीं भूल सकते हैं। विराट कोहली की अगुवाई में सभी बाधाओं को पार करते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया ने एक यादगार जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया को मिली इस जीत के बाद इंग्लैंड में मौजूद भारतीय फैंस को इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए देखा गया था।

Advertisement

ब्रिटेन में मौजूद भारतीय फैंस सड़कों पर झुंड बनाकर बॉलीवुड सॉन्ग 'सात समुंदर' जैसे गानों पर जमकर डांस करते हुए नजर आए थे। टीम इंडिया की जीत में चूर भारतीय फैंस के डांस की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक भी जाम हो गया था। इसके बाद पुलिस को भीड़ को सड़क के बीच में न नाचने के लिए कहते हुए भी देखा गया था।

Advertisement

भारतीय फैंस द्वारा हाथों में तिरंगा झंडा लिए सड़कों पर जमकर डांस किया गया। पुलिस द्वारा लगातार फैंस को कंट्रोल करते हुए देखा गया वहीं सड़क के किनारे मौजूद लोगों द्वारा इस मजेदार पल को अपने कैमरे में कैद करते हुए देखा गया था। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। 

टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच से पहले अपनी टीम में डेविड मलान और ओली पोप को शामिल किया है। वहीं टीम इंडिया की बात करें तो तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार