ICC T20 World Cup 2022: 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप के आठवें एडिशन का आगाज होगा। मेजबान भी ऑस्ट्रेलिया है और मौजूदा चैंपियन भी, ऐसे दबाव होगा हर हाल में खिताब बरकरार रखना। जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया हर मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी। 

Advertisement

दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनना मुश्किल लग रहा है। उनकी जगह लेने की दावेदारी पेश की है ऑलराउंडर टिम डेविड (Tim David) ने, जिन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया है। गाबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 में डेविड ने 20 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलिया को सीरीज 2-0 से जीतने में मदद मिली। 

Advertisement

दूसरे टी-20 में मिचेल मार्श को आराम दिया गया था और प्लेइंग इलेवन में स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया था। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए स्मिथ ने पहली 9 गेंद में सिर्फ 4 रन बनाए। उनके लगातार खाली गेंद खेलने से डेविड वॉर्नर (75 रन) पर दबाव बढ़ा औऱ 11वें ओवर में वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।  

 

वॉर्नर के आउट होने के 8 गेंद बाद ग्लेन मैक्सवेल भी रन आउट हो गए। मैक्सवेल ने एक रन चुराने के चक्कर में रनआउट हो गए, क्योंकि स्मिथ रन झूझते हुए नजर आए रहे थे। स्मिथ ने 16 गेंदों में दो चौकों की मदद से दो चौकों की मदद से सिर्प 17 रन बनाए। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्का करने के लिए स्मिथ के पास अच्छा मौका था,लेकिन वह चूक गए। 

अक्टूबर 2021 से टी-20 इंटनरेशऩल में स्मिथ के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 12 पारियों में 20.30 की औसत और 112.77 की स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 37 रन रहा है। इस दौरान स्मिथ सात पारियों मे दहाईं के आंकड़े तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं। 2010 में डेब्यू करने वाले स्मिथ ने 61 मैच की 49 पारियों में 25.56 की औसत से सिर्फ 997 रन बनाए हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को 9 अक्टूबर से इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। अब यह देखने वाली बात होगी कि स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार