ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने घर में खेली जा रही एशेज सीरीज में अब तक इंग्लैंड टीम की बघिया उधेड़ कर रखी है। इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज में लगातार दो मुकाबले हार चुकी है और अब उसपर एशेज सीरीज हारने का खतरा मंडराने लगा है। एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते अब ऐसा लगता है कि इंग्लिश टीम अगले टेस्ट मैच से पहले नई योजना पर काम कर रही है।

Advertisement

इंग्लैंड के बल्लेबाजों को एडिलेड टेस्ट मैच में खुद के आउट होने का वीडियो दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को दिखाने का मेन लक्ष्य यह है कि वो ये जान सकें कि उन्होंने क्या गलती की थी। द गार्जियन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड टीवी पर वीडियो के माध्यम से बल्लेबाजों को उनकी खराब बल्लेबाजी से परिचित करा रहे हैं।

Advertisement

खबरों का मानें तो क्रिस सिल्वरवुड ने ड्रेसिंग रूम में टीवी पर 20 में से 14 विकेट बल्लेबाजों को दिखाए। क्रिस सिल्वरवुड ने बल्लेबाजों को बताया कि ऑफ स्टंप छोड़ते वक्त उन्होंने क्या गलती की थी। हरफमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स मीटिंग में काफी जोर-शोर से अपनी राय रखते हुए नजर आए।

बता दें कि इंग्लैंड के ज्यादातर बल्लेबाज अब तक खेले गए एशेज सीरीज के दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं। केवल डेविड मलान और कप्तान जो रूट ही बल्ले से कुछ हद तक कामयाब हो सके हैं। एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार