गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को रविवार को बड़ा झटका लगा क्योंकि उसके शीर्ष बल्लेबाज केन विलियमसन शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच के दौरान चोटिल होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से बाहर हो गए।

Advertisement

अनुभवी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विलियमसन को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैच लेने के प्रयास में दाहिने घुटने में चोट लग गई। टाइटन्स के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि विलियमसन के उनके मध्य क्रम का मुख्य आधार होने की उम्मीद थी।

Advertisement

गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर आफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने कहा, टूर्नामेंट में इतनी जल्दी केन का चोटिल हो जाना दुखद है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

विलियमसन अब आगे के आकलन के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे। फ्रेंचाइजी ने रविवार को एक बयान में कहा कि गुजरात टाइटन्स दाएं हाथ के बल्लेबाज के प्रतिस्थापन को अंतिम रूप देगी और उचित समय पर घोषणा की जाएगी।

विलियमसन के घुटने की चोट से न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन पूरे सत्र में उनकी उपलब्धता को लेकर चिंतित है। न्यूजीलैंड के सफेद गेंद के कप्तान विलियमसन को मैदान छोड़ना पड़ा, जिसके बाद साई सुदर्शन को इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया।

 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार