नई दिल्ली, 27 जनवरी | अहमदाबाद में बना नया सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल-2020 फाइनल की मेजबानी में सबसे आगे चल रहा है। इस स्टेडियम को पहले एशिया एकादश और विश्व एकादश के मैच की मेजबानी करनी थी, लेकिन यह प्लान रद्द कर दिया गया, क्योंकि मार्च में होने वाले इस मैच तक स्टेडियम पूरा नहीं हो पाएगा।

Advertisement

आईपीएल गर्विनग काउंसिल में मौजूद एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि यह लगभग तय हो गया है कि इस साल का आईपीएल फाइनल नए स्टेडियम में होगा।

Advertisement

सूत्र ने कहा, "आपको पुष्टि के लिए फरवरी तक इंतजार करना होगा, लेकिन यह लगभग तय है कि आईपीएल-2020 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा।"

आईपीएल में वैसे परंपरा थी कि बीते साल का विजेता नए सीजन के पहले और फाइनल मैच की मेजबानी करता है। इसके बारे में जब पूछा गया तो बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि फाइनल बोर्ड की जिम्मेदारी है और इसमें फ्रेंचाइजी का कुछ लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा, "नॉक आउट बीसीसीआई की जिम्मेदारी हैं और इनसे जो आय होती है वो बोर्ड की होती है। आईपीएल फ्रेंचाइजियों का नॉकआउट मैचों से कोई लेना-देना नहीं है। पहला मैच निश्चित तौर पिछले बार की विजेता के घर में खेला जाएगा, लेकिन फाइनल मैच को लेकर ऐसा नहीं है।"

टूर्नामेंट 29 मार्च से 24 मई तक खेला जाएगा। यह जानकारी आईएएनएस ने पहले ही दे दी थी। सीजन का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार