30 मार्च (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडिन मार्करम (152) के शतक के बाद ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने वांडर्स मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होते-होते वापसी कर ली। मेजबान टीम ने दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 313 रनों के साथ किया। टेम्बा बावुमा 25 और क्विंटन डी कॉक सात रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

मार्करम ने इस शानदार पारी के दौरान अपने टेस्ट करियर का चौथा शतड़ जड़ा और वो कारनामा कर दिखाया जो एबी डी विलियर्स भी नहीं कर पाए। 
मार्करम साउथ अफ्रीका के लिए सबसे कम पारियों में 4 शतक लगाने के मामले में संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपनी 17 पारियों में 4 शतक पूरे किए हैं और ग्रीम स्मिथ ने भी 4 शतक के लिए इतनी ही पारियां खेली थी।

 

इस मामले में पहले नंबर पर एलन मेलविले हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली 10 पारियों में चार शतक लगाए थे।

इसके अलावा वह इस दशक में साउथ अफ्रीका के पहले सलामी बल्लेबाज हैं, जिसने एक सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार