आईपीएल 2023 के बाद से एमएस धोनी बहुत कम दिखाई दे रहे हैं लेकिन जब भी धोनी की एक झलक दिखाई दे जाए फैंस का दिन बन जाता है। इस बार धोनी की वजह से दिन बना है एक एयर होस्टेस का, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में धोनी को एक फ्लाइट में देखा जा सकता है।

Advertisement

इस वीडियो की शुरुआत में एक एयर होस्टेस नजर आती है और वो धोनी को फ्लाइट में देखकर मंत्रमुग्ध हो जाती है। इसके बाद वो धोनी से ऑटोग्राफ लेने के लिए उनकी सीट पर उनके लिए ढेर सारी चॉकलेट लेकर पहुंच जाती हैं। धोनी भी एयर होस्टेस द्वारा दी गई चॉकलेट्स को देखकर हंसने लग जाते हैं लेकिन वो उसमें से सिर्फ एक ही चॉकलेट लेते हैं।

Advertisement

इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी उनके बगल वाली सीट पर ही बैठी होती हैं। इस प्यारे से वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। वहीं, अगर धोनी की बात करें तो माही अपने घुटने की सर्जरी करवाने के बाद कुछ महीने आराम करेंगे और इस साल के आखिर में होने वाले मिनी ऑक्शन के दौरान फैसला लेंगे कि उन्हें आईपीएल 2024 खेलना है या नहीं।  

Also Read: Live Scorecard

धोनी ने हाल ही में संपंन्न हुए आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5वीं बार चैंपियन बनाया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था। उस फाइनल में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए थे लेकिन बारिश के चलते मैच में चेन्नई को 15 ओवरों में 171 रनों का टारगेट मिला था जिसे उन्होंने आखिरी गेंद पर बनाकर जीत दर्ज कर ली थी। सीएसके को आखिरी दो गेंदों में 10 रन की दरकार थी और रविंद्र जडेजा ने मोहित शर्मा की गेंद पर छक्का और चौका लगाकर चेन्नई को चमत्कारिक जीत दिला दी थी। पांचवीं बार चैंपियन बनकर सीएसके ने आईपीएल सबसे ज्यादा बार जीतने के मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। अब मुंबई और चेन्नई की टीम पांच-पांच बार चैंपियन बन चुके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार