13 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) भारत के पूर्व क्रिकेट अजय शर्मा ने आखिरकार फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अजय शर्मा ने भारत के लिए एक टेस्ट मैच और 31 वनडे मैच खेले हैं। गौरतलब है कि आखिरी फर्स्ट क्लास मैच अजय शर्मा ने 2001 में खेला था। लाइव स्कोर

Advertisement

अजय शर्मा ने बीसीसीआई के चिठ्ठी लिखकर संन्यास लेने की घोषणा की। बीसीसीआई को लिखे अपने पत्र में अजय शर्मा ने लिखा है कि मैं इंटरनेशनल क्रिकेट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। मेरा ये आवेदन स्वीकार करें। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS  

Advertisement

साल 1984 में अजय शर्मा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। और साथ ही 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में अपने करियर का पहला वनडे मैच खेला था। वहीं 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अजय शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का एक मात्र टेस्ट मैच खेला था।

अपने फर्स्ट क्लास करियर में अजय शर्मा ने 129 मैच खेले औऱ 10120 रन बनाए। जिसमें अजय शर्मा ने 38 शतक और 36 अर्धशतक जमाए थे।  53 साल के अजय शर्मा ने कहा कि भारत के लिए क्रिकेट खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। आपको बता दें कि अजय शर्मा पर बीसीसीआई ने मैच फीक्सिंग का आरोप लगाया था जिसके बाद शर्मा को बीसीसीआई ने आजीवन बैन लगा दिया था। जिसके बाद साल 2014 सितंबर में अजय शर्मा पर लगा ये आऱोप दिल्ली कोर्ट ने खारिज कर दिया।

अजय शर्मा अपने करियर के शुरूआत में दिल्ली के फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते थे बाद में हिमाचल प्रदेश के लिए खेलने लगे थे। अजय शर्मा के बेटे मनन भी एक क्रिकेटर हैं और रणजी टीम के लिए खेलते हैं। अबतक अजय शर्मा के बेटे ने 26 घेरलू क्रिकेट के मैच खेल चुके हैं। मनन भारत के अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार