New Zealand vs West Indies 3rd Test: न्यूजीलैंड के स्पिनर गेंदबाज एजाज पटेल (Ajaz Patel) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

पारी का 72वां ओवर करने आए एलिक एथानेज (45 रन) को मैच का अपना पहला शिकार बनाया। यह विकेट खास था क्योंकि एजाज का न्यूजीलैंड की धरती पर यह पहला टेस्ट विकेट था। उनके करियर के पहले 85 विकेट विदेशी धरती पर आए थे।

Advertisement

एजाज के यह 85 विदेशी विकेट, किसी गेंदबाज़ द्वारा घरेलू मैदान पर पहला विकेट लेने से पहले लिए गए सबसे ज़्यादा विकेट हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम था, जिन्होंने भारत में टेस्ट में अपना पहला विकेट लेने से पहले 79 विकेट विदेशी धरती पर लिए थे।

बता दें कि 5 साल बाद एजाज न्यूजीलैंड की धरती पर कोई टेस्ट मैच खेल रहे हैं और घर पर उनका कुल चौथा टेस्ट मैच है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 575 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। जिसमें एजाज ने भी 30 गेंदों में नाबाद 30 रन की पारी खेली थी।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी रही और तीसरे दिन मेहमान टीम बिना किसी नुकसान के 110 रन से आगे खेलने उतरी थी।

Advertisement

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

न्यूजीलैड: टॉम लैथम (कप्तान),डेवोन कॉनवे,केन विलियमसन,रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल,टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर),ग्लेन फिलिप्स,जैकरी फॉक्स,एजाज पटेल,जैकब डफी, माइकल रे।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल,ब्रैंडन किंग,केवम हॉज,शाई होप,एलिक एथानेज,रोस्टन चेज़ (कप्तान),जस्टिन ग्रीव्स,टेविन इमलाच (विकेटकीपर),केमार रोच,जेडेन सील्स, एंडरसन फिलिप।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार