Ajinkya Rahane Retirement:: भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने गुरुवार, 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी।
अजिंक्य रहाणे ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "कैप 278 साइनिंग ऑफ। इतने वर्षों तक आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा।" आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
38 वर्षीय अजिंक्य रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने साल 2023 में देश के लिए आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था जिसमें प्रदर्शन ना करने के बाद उन्हें टीम से अलग कर दिया गया। इसी मुकाबले के बाद ही उनके लिए भारतीय टेस्ट टीम के दरवाजे बंद हो गए।
इसके अलावा उन्होंने भारत के आखिरी ODI मुकाबला साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला और आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। उन्होंने 15 साल देश की सेवा की।
बात करें अगर अजिंक्य रहाणे के इंटरनेशनल आंकड़ों की तो उन्होंने देश के लिए 85 टेस्ट की 144 पारियों में 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाकर 5077 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 90 वनडे में 2962 रन और 20 टी20 में 375 रन जोड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
बताते चलें कि अजिंक्य रहाणे ने अपने 15 साल के करियर में देश की 3 वनडे (तीनों जीते), 2 टी20 (एक में जीत एक में हार) और 6 टेस्ट मैचों (चार मैचों में जीता शून्य मैच में हार) में कैप्टेंसी की।