IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ओपनिंग बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने शुक्रवार (1 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 11 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 12 रनों की पारी खेली। रहाणे को कागिसो रबाडा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने अपनी इस छोटी पारी में एक खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

रहाणे ने इस पारी के दौरान आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के नौंवे और कुल 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में वह आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके लिए उन्होंने 144 पारियों खेली हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे तेज 4000 रन के मामले में रहाणे ने रोहित शर्मा (147 पारी), रॉबिन उथप्पा (153 पारी) और एमएस धोनी (157 पारी) को पीछे छोड़ा। 

Advertisement

सबसे तेज 4000 आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड  क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 112 पारियों में यह कारनामा किया था। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे तेज 128 पारियों में 4000 रन बनाए थे। 

रहाणे ने अब तक इस टूर्नामेंट में 2 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं। 

इस मुकाबले की बात करें तो आंद्रे रसेल की तूफानी पारी और उमेश यादव की गेंदबाजी के दम पर कोलकाता ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने 31 गेंदों में दो चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 70 रनों की पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में उमेश यादव ने 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। 

Advertisement

 पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवरों में 137 रन बनाए, इसके जवाब में कोलकाता ने 14.3 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार