आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए अजिंक्य रहाणे ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। KKR के कप्तान के तौर पर उन्होंने MI के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाकर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यही नहीं, रहाणे ने एक खास लिस्ट में विराट कोहली और शिखर धवन को भी पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। KKR के कप्तान के तौर पर ओपनिंग करते हुए रहाणे ने 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली।

Advertisement

उनकी इस पारी ने उन्हें एक खास रिकॉर्ड दिला दिया। रहाणे अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम था, जिन्होंने 2016 में 64 रन की पारी खेली थी।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR कप्तानों द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर

  1. अजिंक्य रहाणे – 67 रन (40 गेंद, 29 मार्च 2026)
  2. गौतम गंभीर – 64 रन (52 गेंद, 13 अप्रैल 2016)
  3. गौतम गंभीर – 59 रन (45 गेंद, 28 अप्रैल 2016)
  4. गौतम गंभीर – 57 रन (43 गेंद, 8 अप्रैल 2015)
  5. सौरव गांगुली – 42 रन (36 गेंद, 19 अप्रैल 2010)
  6. इयोन मोर्गन – 39* रन (29 गेंद, 16 अक्टूबर 2020)
  7. गौतम गंभीर – 38 रन (29 गेंद, 14 मई 2015)
  8. दिनेश कार्तिक – 36* रन (26 गेंद, 6 मई 2018)
  9. सौरव गांगुली – 31 रन (34 गेंद, 22 मार्च 2010)
  10. दिनेश कार्तिक – 30 रन (23 गेंद, 23 सितंबर 2020)

रहाणे की इस पारी की खास बात यह भी रही कि उन्होंने अर्धशतक पूरा करते ही एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर का MI के खिलाफ सातवां अर्धशतक था।

इस लिस्ट में उन्होंने फाफ डुप्लेसिस, शिखर धवन, क्रिस गेल, मनीष पांडे और विराट कोहली जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, जिनके नाम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 अर्धशतक दर्ज हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज:

  1. केएल राहुल – 20 मैच, 9 अर्धशतक
  2. डेविड वॉर्नर – 23 मैच, 7 अर्धशतक
  3. संजू सैमसन – 25 मैच, 7 अर्धशतक
  4. अजिंक्य रहाणे – 32 मैच, 7 अर्धशतक
  5. सुरेश रैना – 36 मैच, 7 अर्धशतक
  6. क्रिस गेल – 21 मैच, 6 अर्धशतक
  7. फाफ डुप्लेसिस – 22 मैच, 6 अर्धशतक
  8. मनीष पांडे – 26 मैच, 6 अर्धशतक
  9. शिखर धवन – 28 मैच, 6 अर्धशतक
  10. विराट कोहली – 36 मैच, 6 अर्धशतक
Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR को फिन एलन (37 रन, 17 गेंद) और अजिंक्य रहाणे (67 रन 40 गेंद) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, वहीं मध्य ओवरों में अंगकृष रघुवंशी (51 रन 29 गेंद) ने भी अर्धशतक जमाया। अंत में रिंकू सिंह (33 रन 21 गेंद) ने तेज रन जोड़ते हुए टीम के स्कोर को 220 तक पहुंचाया। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार