अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (Peter Handscomb) के धमाकेदार अर्धशतकों के दम पर लेस्टरशायर ने शुक्रवार (16 अगस्त) को खेले गए इंग्लैंड के घरेलू वनडे कप के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हैंपशायर में 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला रविवार (18 अगस्त) को समरसेट के खिलाफ होगा। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैंपशायर की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए। जिसमें कप्तान निक गब्बिन्स ने 139 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्के जड़कर 136 रन बनाए। वहीं लियाम डॉसन ने 51 गेंदों में 50 रन और डोमिनिक कैली ने 20 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी  लेस्टरशायर  टीम की शुरूआत खराब रही औऱ पहले 3 विकेट सिर्फ 30 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। जिसके बाद अंजिक्य रहाणे औऱ पीटर हैंड्सकॉम्ब ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 128 रन जोड़े। रहाणे ने 86 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं हैंड्सकॉम्ब ने 53 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के जड़कर 74 रन की पारी खेली।

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लियाम ट्रेवास्किस ने 55 गेंदों में 60 रन की पारी खेली और आखिरी गेंद बाकी रहते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
रहाणे का प्रदर्शन रहा है शानदार

वनडे कप में रहाणे का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस सीजन में खेली गई 9 पारियों में उन्होंने 46.87 की औसत से 375 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार अर्धशतक आए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार