बर्मिंघम/नई दिल्ली, 03 सितम्बर (हि.स.) । इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच में शानदार शतक जमाने वाले अंजिक्या रहाणे ने मैच जीतने का श्रेय गेंदबाजों को दिया। रहाणे ने अपने शतक के बारे में कहा, जब आप 100 रन बनाते हो और टीम जीत जाती है तो यह सचमुच शानदार लगता है। मैच जीतने का श्रेय गेंदबाजों को भी जाता है। उन्होंने कहा, कुछ मैचों के बाद मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। मैं क्रीज पर जमे रहने पर फोकस लगा रहा था।

Advertisement

गौरतलब है कि सलामी बल्लेबाज रहाणे ने चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में कल भारत की नौ विकेट की जीत में अपना पहला एकदिवसीय शतक लगाकर अहम भूमिका अदा की, जिससे उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने इस तरह पांच मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की और रहाणे ने इस मैच में जीत का श्रेय अपने गेंदबाज साथियों को दिया।

Advertisement

शिखर धवन ने भी नाबाद 97 रन की पारी खेल फार्म में वापसी की। रहाणे ने धवन की तारीफ करते हुए कहा, धवन के लिये सचमुच खुश हूं, उसने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह बहुत विशेष थी। हम सिर्फ खेल का लुत्फ उठाना चाहते थे। पारी का आगाज करना सचमुच चुनौतीपूर्ण है, आपको अपना दिमाग तैयार करना होता है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार