T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिडंत साउथ अफ्रीका से 4 मार्च को होनी है। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा है कि ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान दिख रही है, लेकिन स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अभी भी अहम रहेगी। न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ना है इस मुकाबले की मेजबानी ईडन गार्डन्स का मैदान करेगा।

Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका से सीधे कोलकाता पहुंची है। सैंटनर ने माना कि टीम को एक दिन का अतिरिक्त आराम मिल जाता तो बेहतर होता, लेकिन खिलाड़ियों ने अच्छा अभ्यास सत्र किया है और सभी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के कोलंबो और कोलकाता की परिस्थितियां अलग हैं, पर इस स्तर पर सभी टीमें काफी क्रिकेट खेल चुकी हैं, इसलिए जल्दी ढलना जरूरी है।

Advertisement

सैंटनर ने यह भी कहा कि उनकी टीम के कई खिलाड़ी भारत में आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज खेल चुके हैं, जिससे उन्हें यहां की परिस्थितियों का अनुभव है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि केवल अनुभव काफी नहीं है, बल्कि मैच के दिन परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका से सीधे कोलकाता पहुंची है। सैंटनर ने माना कि टीम को एक दिन का अतिरिक्त आराम मिल जाता तो बेहतर होता, लेकिन खिलाड़ियों ने अच्छा अभ्यास सत्र किया है और सभी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के कोलंबो और कोलकाता की परिस्थितियां अलग हैं, पर इस स्तर पर सभी टीमें काफी क्रिकेट खेल चुकी हैं, इसलिए जल्दी ढलना जरूरी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

होली के दिन खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर सैंटनर ने कहा कि भारत में त्योहारों का माहौल खास होता है और उनकी टीम भी इस दिन अच्छा प्रदर्शन कर रंगों के इस त्योहार में और रंग भरना चाहेगी। कुल मिलाकर न्यूजीलैंड की टीम आत्मविश्वास से भरी है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के लिए पूरी तरह तैयार है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार