नागपुर, 14 फरवरी (CRICKETNMORE)| अक्षय कारनेवर (102) के पहले शतक और अक्षय वाडकर (73) के अर्धशतक की मदद से रणजी चैम्पियन विदर्भ ने शेष भारत एकादश के खिलाफ जारी ईरानी कप के तीसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में 425 रन का स्कोर बना लिया। विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी इस मैच में शेष भारत एकादश ने अपनी पहली पारी में 330 रन बनाए थे और इस तरह विदर्भ को पहली पारी के आधार पर 95 रन की बढ़त हासिल हुई। 

Advertisement

शेष भारत एकादश ने इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। शेष भारत एकादश को अब तक सात रन की बढ़त मिल चुकी है। स्टंप्स के समय हनुमार विहारी 40 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Advertisement

हनुमा ने 85 गेंदों पर अब तक चार चौके और एक छक्का जबकि रहाणे ने 65 गेंदों पर एक चौका लगाया है। मयंक अग्रवाल ने 39 गेंदों पर 27 और अनमोलप्रीत सिंह ने 21 गेंदों पर छह रन बनाए। 

विदर्भ के लिए आदित्य सरवाटे और अक्षय वखारे को अब तक एक-एक सफलता मिली है। 

इससे पहले, विदर्भ ने अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 245 रन से आगे खेलना शुरू किया। 

विदर्भ अभी शेष भारत एकादश के स्कोर से 85 रन पीछे हैं जबकि उसके चार विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय वाडकर ने 50 और कारनेवर ने अपनी पारी को 15 रन से आगे बढ़ाया। 

Advertisement

विदर्भ का सातवां विकेट 305 के स्कोर पर वाडकर के रूप में गिरा। उन्होंने 139 गेंदों पर 14 चौके लगाए। इस दौरान कारनेवर ने प्रथम श्रेणी में अपना पहला शतक पूरा किया।

शतक बनाने के बाद वह भी टीम के 381 के स्कोर पर आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। कारनेवर ने 133 गेंदों की पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए। 

इसके अलावा अक्षय वखारे ने 20, रजनीश गुरबानी ने नाबाद 28 और यश ठाकुर ने 10 रन बनाए। 

Advertisement

शेष भारत एकादश की ओर से राहुल चहर ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा अंकित राजपूत, कृष्णप्पा गौतम और धर्मेद्रसिंह जडेजा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार