13 नवंबर। सर्दियों के मौसम में ओस को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने फैसला लिया है कि ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाने वाला भारत का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच दिन में एक बजे से शुरू होगा और आठ बजे तक चलेगा।

Advertisement

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के इतिहास का पहला डे- नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके लिए पूरी भारतीय टीम अभ्यास सत्र में लग गई है। आपको बता दें कि पहला टेस्ट मैच इंदौर में 14 नवंबर को खेला जाएगा। उससे पहले ही भारतीय टीम गुलाबी गेंद के साथ अभ्यास करती हुई नजर आई है।

Advertisement

रविवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में एसजी गुलाबी गेंद के साथ भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने अभ्यास किया है। 
इतना ही नहीं पुजारा, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, रहाणे ने एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ की निगरानी में गुलाबी गेंद के साथ अभ्यास करते हुए नजर आए हैं।  राहुल द्रवि़ड के साथ इन खिलाड़ियों ने सलाह - मशविरा भी किया है। 

गौरतलब है कि दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से पुजारा पहले खेल चुके हैं। ऐसे में उनके पास गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव है। आपको बता दें कि अपने अनुभव के बारे में पुजारा ने कहा है कि घरेलू स्तर पर गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव उनको डेनाइट टेस्ट मैच के दौरान मिलेगा। वैसे पुजारा ने कहा है कि डेनाइट टेस्ट मैच में लेग स्पिन गेंदबाजी से खेल पाना मुश्किल होता है। अनुभवी पुजारा ने अपने बयान में आगे ये भी कहा कि लेग स्पिन के द्वारा फेंकी गई गुगली गेंद को दुधिया रोशनी में खेल पाना बल्लेबाजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार