भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुत ही महत्वपूर्ण सुपर-8 मैच आज यानि 26 फरवरी को चेन्नई के MA ​​चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उन्हें हर हाल में इस मैच को जीतना और बड़े अंतर से जीतना होगा। हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में चेन्नई के मौसम को लेकर भी सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

जहां तक ​​मौसम की बात है, तो फैंस के लिए अच्छी खबर है। जब भारत ज़िम्बाब्वे से भिड़ेगा तो चेन्नई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो दिन के आखिर में 27 डिग्री तक गिर सकता है। दिन में ज़्यादातर समय जो धुंध वाला मौसम रहेगा, उसके रात तक साफ़ होने की उम्मीद है। ऐसे में फैंस पूरे 40 ओवर के मैच की उम्मीद कर सकते हैं।

Advertisement

अगर इस मैदान की पिच की बात करें तो टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 16 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 6 रन चेज़ और 9 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां टी-20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 165 रन रहा है। ऐसे में अगर इस मैच मेंं भी टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है।

India Probable Playing XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर/रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

Zimbabwe Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार