T20I Cricket Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को साउथ अफ्रीका की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आयोजित होगा, जबकि दर्शकों की आवाजाही को देखते हुए दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। सुरक्षा और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है।

Advertisement

आवश्यकता के अनुसार बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर यातायात डायवर्जन किया जाएगा। दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग तथा गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक दर्शकों की आवाजाही के दौरान इन सड़कों से बचने की सलाह दी गई है।

Advertisement

इस बीच जेएलएन मार्ग: (राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला मार्केट राउंडअबाउट तक), आसफ अली रोड: (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक),बहादुरशाह जफर मार्ग: (दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक तक), नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को बहादुरशाह जफर मार्ग और आईटीओ चौक पर संभावित भारी ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

आवश्यकता के अनुसार बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर यातायात डायवर्जन किया जाएगा। दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग तथा गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक दर्शकों की आवाजाही के दौरान इन सड़कों से बचने की सलाह दी गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में टीम टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जिम्बाब्वे ने टी20 फॉर्मेट में आज तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज नहीं की है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार