IND vs AUS Test: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के पहले  मैच से बाहर हो चुके हैं। वह पीठ की चोट से परेशान हैं। अगर श्रेयस की चोट गंभीर है और वह पूरी सीरीज से बाहर हो जाते हैं तो ऐसे में यह तीन खिलाड़ी उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।

Advertisement

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)

Advertisement

34 वर्षीय अजिंक्य रहाणे  श्रेयस अय्यर की जगह ले सकते हैं। घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में रहाणे के बल्ले ने आग उगली है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों की 11 पारियों में कुल 634 रन ठोके। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 57.63 का रहा और इसी बीच रहाणे ने एक दोहरा शतक भी ठोका। रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं और अब उन्हें वापसी का मौका मिल सकता है। रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 82 टेस्ट में कुल 4931 रन बनाए हैं।

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

Advertisement

विस्फोटक युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ भी इंडियन टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं। हाल ही में पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़ा था। इस इनिंग के बाद उन्हें चयनकर्ता ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 स्क्वाड का हिस्सा बनाया। ऐसे में अब चयनकर्ता पृथ्वी को उनके फर्स्ट क्लास प्रदर्शन को ध्यान में रखकर भारतीय टेस्ट स्क्वाड में श्रेयस की रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका दे सकते हैं। पृथ्वी के नाम 5 टेस्ट में 1 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं।

सरफराज खान (Sarfaraz Khan)

Advertisement

25 वर्षीय रन मशीन सरफराज खान भी श्रेयस अय्यर की परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। सरफराज भी अय्यर की तरह मिडिल ऑर्डर बैटर हैं। इतना ही नहीं बीते समय में इस युवा खिलाड़ी ने लगातार घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है। चयनकर्ता लगातार सरफराज पर नजरे बनाएं हुए हैं। सरफराज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 37 मुकाबलों खेलकर 79.65 की औसत से 3505 रन बनाएं हैं। ऐसे में उन्हें श्रेयस की रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जा सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार