भारत के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का इंग्लैंड में खेले जा रहे मेट्रो बैंक वनडे कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार (14 अगस्त) को ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा और पीटर हैंड्सकॉम्ब (Peter Handscomb) के साथ 120 रन की बेहतरीन साझेदारी कर लेस्टरशायर को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही लेस्टरशायर ने वनडे कप के क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Advertisement

बारिश की वजह से बाधित इस मैच को 36-36 ओवर का कर दिया गया था और पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ग्लॉस्टरशायर ने 9 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जिसमें कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने 36 रन, टॉम स्मिथ ने नाबाद 27 रन की पारी खेली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेस्टरशायर की शुरूआत खराब रही और पहले तीन बल्लेबाज 19 रन के कुल स्कोर तक ही पवेलियन लौटगए। इसके बाद रहाणे और हैंड्सकॉम्ब ने मिलकर पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए 120 रन जोड़े। रहणे ने 76 गेंदों में सात चौकों औऱ दो छ्क्के जड़कर 62 रन की पारी खेली। जब वह बल्लेबाजी करने आए तो टीम ने बिना किसी स्कोर के 2 विकेट गवा दिए थे। वहीं हैंड्सकॉम्ब ने 70 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए, जिसमें पांच चौके औऱ दो छक्के जड़े।

इस टूर्नामेंट में रहाणे का प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने 8 पारियों में 43.57 की औसत और 93.27 की स्ट्राईक रेट से 305 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े हैं।

गौरतलब है कि रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, उन्होंने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला जुलाई 2023 में टेस्ट सीरीज के दौरान खेला था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार