ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में टीम की कप्तानी करने वाले भारत के अजिंक्य रहाणे ने ऐतिहासिक सीरीज जीत में हर खिलाड़ी के योगदान को सराहा है और माना है कि यह जीत एक सामूहिक प्रयास थी। बीसीसीआई ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है जिसमें भारतीय कप्तान गाबा में तीन विकेट से मिली जीत के बाद टीम को सराहा रहे हैं।

Advertisement

टीम के साथियों से बात करते हुए रहाणे कह रहे हैं, "यह हमारे लिए बहुत बड़ा पल है। एडिलेड में जो हुआ उसके बाद हमने जिस तरह से मेलबर्न में वापसी की वह शानदार थी। यह किसी एक या दो खिलाड़ियों का प्रयास नहीं था बल्कि इसमें हर किसी ने सहयोग दिया। तीनों मैचों में सभी ने योगदान दिया। य देखना काफी अच्छा था।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमने यहां मैच जीत के साथ खत्म किया। यह बेहद अच्छी बात है।"

एडिलेड में खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को शर्मनाक हार मिली थी। इस मैच की दूसरी पारी में भारत 36 रनों पर ही ढेर हो गई थी जो उनका टेस्ट की एक पारी में सबसे कम स्कोर है।

टीम ने हालांकि मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में विजयी वापसी की और सिडनी में खेला गया मैच शानदार तरीके से ड्रॉ कराया। इसके बाद गाबा में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच को जीत सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार