2 अगस्त,जमैका (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट टीम ने सबीना पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को बारिश की आंखमिचौली के बीच अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 500 रनों पर घोषित कर दी। भारत को पहली पारी की तुलना में 304 रनों की बढ़त प्राप्त है। उमेश यादव (19) का विकेट गिरने के साथ बारिश का जो सिलिसिला शुरू हुआ, वह दिन का खेल खत्म होने तक जारी रहा। इसी बीच, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित कर दी। ये हैं हरभजन सिंह की इकलौती साली,देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Advertisement

उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 108 रनों पर नाबाद लौटे। यह उनके करियर का सातवां शतक है। रहाणे ने 237 गेंदों पर 13 चौके और तीन छक्के लगाए। वह भारतीय पारी के मध्य और निचले क्रण में कुछ बेहतरीन साझेदारियों के सूत्रधार बने।

Advertisement

रहाणे ने रिद्धिमान साहा (47) के साथ छठे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा उन्होंने कोहली (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 33, रविचंद्रन अश्विन (3) के साथ पांचवें विकेट के लिए 17, अमित मिश्रा (21) के साथ सातवनें विकेट के लिए 33 और उमेश के साथ नौवें विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी करने में सफल रहे।

रहाणे और साहा दूसरे दिन स्टम्पस तक नाबाद थे। रहाणे ने 42 और साहा ने 17 रन बनाए थे। तीसरे दिन का पूरा सत्र खेलने के बाद साहा भोजनकाल से पहले फेके गए ओवर में आउट हुए। ये भी पढ़ें: युवराज सिंह की गर्लफ्रेंड हेजल कीच के राज का हुआ पर्दाफाश

साहा ने 116 गेंदों पर पांच चौके लगाए। उनका विकेट 425 के कुल योग पर गिरा। मिश्रा ने 42 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि मोहम्मद समी खाता नहीं खोल सके। उमेश ने 14 गेंदों की तेज पारी में चार चौके लगाए। जरूर पढ़ें: रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज

वेस्टइंडीज की ओर से रॉस्टन चेज ने पांच सफलता हासिल की। इसके अलावा शेनान गेब्रियल, देवेंद्र बीशू और कप्तान जेसन होल्डर को एक-एक विकेट मिला। भारत ने कुल 171.1 ओवरों का सामना किया।

Advertisement

इससे पहले, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (52-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी थी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही मेजबान टीम ने 52.3 ओवरों का सामना किया। उसकी ओर से जेम्स ब्लैकवुड ने सबसे अधिक 62 रन बनाए। इसके अलावा मार्लन सैमुएल्स ने 37 तथा अपना पहला टेस्ट खेल रहे मिग्वेल कुमिंस ने नाबाद 24 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार