भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच 27 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस दौरे पर खेले जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को नया कप्तान बनाया गया है। ऐसे में अब सूर्यकुमार ही टी-20 टीम को आगे लेकर जाने वाले हैं लेकिन ये कप्तानी सूर्या के लिए बाकी दोनों फॉर्मैट्स के रास्ते भी बंद कर गई है।

Advertisement

जी हां, श्रीलंका रवाना होने से पहले भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पत्रकारों के सभी सवालों के जवाब दिए। इस दौरान अजीत अगरकर ने ये भी साफ कर दिया कि आने वाले दिनों में सूर्या को सिर्फ टी-20 क्रिकेट में ही कंसिडर किया जाएगा। इस बयान से साफ है कि सूर्या के लिए वनडे और टेस्ट के रास्ते बंद हो गए हैं।

Advertisement

अगरकर ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव को कप्तान इसलिए बनाया गया क्योंकि वो योग्य उम्मीदवारों में से एक हैं। वो सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाजों में से एक हैं। आप ऐसा कप्तान चाहते हैं जो सभी मैच खेल सके। हार्दिक पांड्या की फिटनेस उनके लिए एक चुनौती रही है, इसलिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान के रूप में चुना गया है।'

अगरकर ने आगे कहा, 'हमन इस पॉइंट पर वनडे में सूर्या के ऊपर बात नहीं की है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर टीम में वापस आ गए हैं। इनका वनडे वर्ल्ड कप शानदार गया था। ऋषभ पंत भी टीम में वापस आ गए हैं। ऐसे में आप देखेंगे तो हमारे मिडल ऑर्डर में क्वालिटी बल्लेबाज़ हैं। इसलिए इस पॉइंट पर सूर्यकुमार यादव सिर्फ टी-20 प्लेयर हैं।'

ज़ाहिर है कि आगामी समय में वो ये दोनों फॉर्मेट इंडिया के लिए खेलेंगे इसके काफी कम ही चांस हैं। उन्होंने भारत के लिए 37 वनडे और सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार