भारतीय टीम के युवा तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने रांची में पदार्पण किया और वहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। आकाश दीप को धर्मशाला टेस्ट में खेलने का मौका तो नहीं मिला लेकिन मैच में ना खेलने के बावजूद उन्होंने कुछ ऐसा किया कि फैंस फिर से उनके मुरीद बन गए। आकाश दीप का एक वीडियो इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश बाउंड्री के पास पानी की कुछ बोतलें लेकर ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे होते हैं। तभी कुछ फैंस को प्यास लगी हुई थी और उन्होंने आकाश के हाथों में पानी की बोतल देखकर एक बोतल मांग ली। ऐसे में आकाश ने भी फैंस को निराश नहीं किया और पानी की एक बोतल उनकी तरफ फेंक दी जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। भारत की टीम पहली पारी में अभी भी 83 रन पीछे है। दिन के अंत पर कप्तान रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को पहले दिन एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जो इस सीरीज में अपना पांचवां पचास प्लस स्कोर बनाकर शोएब बशीरका शिकार बने। जायसवाल ने 58 गेंदों में 5 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली।

Also Read: Live Score

इससे पहले इंग्लैंड ने ट़ॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी औऱ जैक क्रॉली औफ बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इंग्लैंड के लिए ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्रॉली ने सीरीज में अपना चौथा अर्धशतक जड़ते हुए 79 रन की पारी खेली। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 29 रन, बने डकेट ने 27 रन, जो रट ने 26 रन और बेन फोक्स ने 24 रन बनाए। चारों खिलाड़ी अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके। जिस कारण इंग्लैंड पहली पारी में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार