भारत ने अहमदाबाद में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 44 रनों से मात देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत के सूत्रधार तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा रहे जिन्होंने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले।

Advertisement

कृष्णा ने अपने शुरुआती स्पेल में ही वेस्टइंडीज की बल्लेबाज़ी को धराशायी कर दिया। हालांकि, अपनी रफ्तार के अलावा वो अपने तीखे तेवरों के लिए भी लाइमलाइट में रहे। सोशल मीडिया पर कृष्णा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर अकील हुसैन से भिड़ रहे हैं।

Advertisement

ये घटना 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटित हुई जब कृष्णा की गेंद हुसैन के बल्ले का किनारा लेकर रोहित शर्मा से थोड़ा पीछे गिरी। इस गेंद का हुसैन के पास कोई जवाब नहीं था और शायद कृष्णा बॉल डालने के बाद आंखों से हुसैन को यही बताते दिखे। कृष्णा और हुसैन के बीच आंखों की ये गुस्ताखियां लगभग पांच सेकेंड तक चली।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो कृष्णा के आंकड़े देखकर शायद आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ये आंकड़े वाकई सच हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ कृष्णा ने 9 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 12 रन दिए और 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार