Australia Women vs India Women 2nd ODI Prediction: ऑस्ट्रेलिया और भारत महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 27 फरवरी को बेलेरिव ओवल, होबार्ट में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 09:20 AM बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला ब्रिस्बेन के एलन बोर्डर फील्ड पर खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिर्फ 38.2 ओवर में 215 रनों का टारगेट हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
AU-W vs IN-W 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 27 फरवरी 2025
समय - 09:20 AM IST
वेन्यू - बेलेरिव ओवल, होबार्ट
Bellerive Oval, Hobart Pitch Report
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम वनडे फॉर्मेट में रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 42 वनडे इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 22 रन डिफेंड और 19 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। जान लें कि यहां ODI में पहली इनिंग का औसत स्कोर 242 रन रहा है।
AU-W vs IN-W ODI Head To Head Record
कुल - 62
भारत - 12
ऑस्ट्रेलिया - 50
AU-W vs IN-W: Where to Watch?
भारतीय क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले सभी मुकाबले टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।
AU-W vs IN-W 2nd ODI: Player to Watch Out For
ऑस्ट्रेलियाई टीम से बेथ मूनी, एशले गार्डनर और एन्नाबेल सदरलैंड स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम की तो स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।
Australia Women vs India Women Probable Playing XI
Australia Women Probable Playing XI: एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन।
India Women Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
Australia Women vs India Women Today's 2nd ODI Prediction
वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
AU-W vs IN-W 2nd ODI Prediction, AU-W vs IN-W Pitch Report, AU-W vs IN-W Predicted XIs, Today's Match AU-W vs IN-W, AU-W vs IN-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Australia Women vs India Women
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।