आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब इंग्लैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज को मात दी है।

इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम महज 55 रनों पर ही ढेर हो गई और टीम के 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।

हालांकि इस दौरान वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी वाहवाही हो रही है। ये कैच देखकर किसी को विश्वास नहीं हो सकता है कि कोई ऐसा कैच भी पकड़ सकता है।

यह घटना 7वें ओवर की पहली गेंद पर हुई जब इंग्लैंड की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने अकली हुसैन की गेंद पर  सामने की ओर शॉट लगाकर एक रन चुराने की कोशिश की लेकिन लिविंगस्टोन उस गेंद को जमीन पर नहीं रख पाए। गेंदबाज अकील से वो गेंद काफी दूर थी इसके बावजूद उन्होंने कूदते हुए एक छलांग लगाई और कैच पकड़कर सभी को हक्का-बक्का कर दिया। लिविंगस्टोन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 55 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 8.2 ओवरों में ही 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार