रावलपिंडी, 11 दिसम्बर | पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने करीब 10 साल बाद देश में टेस्ट क्रिकेट के लौटने का स्वागत किया है। पाकिस्तान की टीम 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आंतकी हमले के बाद से करीब 10 साल बाद अपने घर में कोई टेस्ट मैच खेल रही है। मेजबान टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम की मेजबानी कर रही है।

Advertisement

सीरीज का पहला टेस्ट मैच अख्तर के शहर रावलपिंडी के क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार से शुरू हो गया है जबकि दूसरा टेस्ट 19 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा।

Advertisement

अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, "पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट लौटने का मैं स्वागत करता हूं, खासकर मेरे शहर रावलपिंडी में। जब आपके खिलाड़ी घर में खेलते हैं तो वे हीरो बन जाते हैं। यही चीज युवाओं को खेलों में आने के लिए प्रेरित करता है।"

श्रीलंका की टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इस साल सितंबर-अक्टूबर में पाकिस्तान दौरे पर आई थी। 2009 के बाद से और श्रीलंका के इस दौरे से पहले तक पाकिस्तान अपने सभी घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेलता आ रहा था

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार