9 सितंबर,(CRICKETNMORE)। एशिया कप के लिए टीम इंडिया से बाहर होने के बाद सुरेश रैना के लिए एक और बुरी खबर आई है। उन्हें उत्तर प्रदेश की रणजी टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया है। रैना की जगह 25 साल के अक्षदीप नाथ को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। 

Advertisement

हालांकि 19 सितंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में रैना ही उत्तर प्रदेश की टीम की कमान संभालेंगे। 

Advertisement

पिछले साल घरेलू क्रिकेट में रैना का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और उन्होंने 9 पारियों में 11.66 की औसत से 105 रन बनाए थे। वहीं अक्षदीप ने 43 की औसत से 387 रन बनाए। PHOTOS: एबी डी विलियर्स की वाइफ डेनियल हैं बहुत खूबसूरत, जरूर देखें 

बता दें कि यो-यो टेस्ट में फेल हुए अंबाती रायडू की जगह सुरेश रैना को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। जिसमें वह दो वनडे मैचों में सिर्फ 47 रन ही बना सके थे। इसके चलते ही उन्हें एशिया कप 2018 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार